हमसफर
हमसफर
1 min
224
पूरी जिंदगी भर साथ निभाते हैं,
वह प्यारे हमसफ़र कहलाते हैं।
हाथ पकड़ अच्छी राह दिखाते हैं,
पीठ थपथपा हौसले को बढ़ाते हैं।
हर सफर में हाथ आगे बढ़ाते हैं,
दुख-सुख हो रिश्ते को निभाते हैं।
जिन्होंने मुझे हौसला दिलाया है,
अंगुलि पकड़ कर चलना सिखाया है।
मम्मी-पापा आप मेरे हमसफर हो,
हर वक्त साथ निभाते मेरा हो।
दुख मेरे पास नहीं आने दिया है,
दर्द हो तो आपने गले से लगाया है।
ऊँचाइयों पर चलना सिखाया है,
" पढ़ाई "दूसरा हमसफर कहलाया है।
अक्षरों का मेल भी सिखाया है,
मुझे शब्द पढ़ना भी बताया है।
अच्छे बुरे का भेद भी बताया है,
पढ़ाई मेरा हमसफ़र कहलाया है।
