विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
1 min
370
हरे भरे से रहते हैं,
पेड़ हम उन्हें कहते हैं।
सब कुछ इन्हीं से मिलता है,
इन्हीं से देश का मान बढ़ता है।
फिर क्यों काट रहे हैं,
प्रदूषण को क्यों बढ़ा रहे हैं।
आओ! मिलकर पेड़ लगाते हैं,
अपने देश को हरा भरा बनाते हैं।
हर जगह फैल रहा है,
प्लास्टिक कहला रहा है।
इस्तेमाल इसका नहीं करना,
इस्तेमाल ना करें दूसरों को कहना।
छोटे-छोटे पौधे हम लगाएं,
अपनी धरती माता को हम सजाएं।
पृथ्वी पर से गंदगी को दूर भगाएं,
धरती मां के जय जय कार लगाएं।
खुशियों के फूल खिलाएं,
सब मिलकर स्वच्छता को अपनाएं।
नजर उतारते सब रह जाएं,
हरियाली का तिरंगा हम लहराए।
