झरना
झरना
1 min
281
झरना
झरना बहता कितना सुंदर लगता है,
इतनी मधुर आवाज मन को भा लेता है।
कानों में आवाज जब इसकी आती है,
सकारात्मक ऊर्जा मन में छा जाती है।
मन नहीं करता फिर वापस जाने का,
बस विचार आता है वहीं रह जाने का।
पहाड़ों के बीच से जब वह बहता है,
देखने में वह दृश्य कितना सुंदर लगता है।
वहीं बैठ कर उसी को निहारती रहूँ ,
कितना सुंदर है यही बार-बार कहती रहूँ।
देख ले तो शाँति मिल जाती है,
मन में बसा ले तो शक्ति मिल जाती है।
बैचेनी झाड़, मन को शीतल करना,
पूरा संसार कहता है इसे झरना।
