STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Classics Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Classics Inspirational

हिंदी

हिंदी

1 min
370

एक बार काम से मेरे दोस्त का लंदन जाना हुआ।

उसके साथ में थीं उसकी मां और उसकी बुआ।


लंबी यात्रा के बाद हवाई जहाज़ लंदन आता है।

और वे तीनों खुशी खुशी उससे बाहर आए।

दोस्त को बहुत अच्छी अंग्रेज़ी बोलना आता है।

मगर उसकी मां और बुआ को समझ ना आए।


एक कर्मचारी ने अंग्रेजी में उन दोनों से कुछ कहा।

मेरा दोस्त थोड़ी दूरी पर था, मां और बुआ थीं जहां।

उसकी मां और बुआ को तो कुछ समझ नहीं आया।

उन दोनों ने उससे कहा कि, "हमें समझ नहीं आया"।


कर्मचारी ने हँसते हुए कुछ अपमानजनक शब्द कहे।

वे शब्द सुनकर दोस्त की मां और बुआ के अश्रु बहे।

दोस्त कर्मचारी से अंग्रेजी में बोला, "सुन मेरे भाई"।

"मैं एक बात समझाता हूं, जो तुमको समझ न आई"।


"यह हिंदी तो हमारे देश हिंदुस्तान की राष्ट्र भाषा है"।

"और बताता हूं कि यह हिंदी मेरी तो मातृ भाषा है"।

"इस हिंदी पर हम भारतीयों को बहुत गर्व होता है"।

"हमारे यहां हिंदी का एक सप्ताह तक पर्व होता है"।


कर्मचारी यह सुनकर बहुत ज़्यादा शर्मिंदा हुआ।

मगर सुनकर खुश हुईं मेरे दोस्त की मां और बुआ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama