STORYMIRROR

Husan Ara

Classics Inspirational Others

4  

Husan Ara

Classics Inspirational Others

हिंदी भारतीयों की पहचान

हिंदी भारतीयों की पहचान

1 min
360

हिंदी भारत का सम्मान

सन्तोष, प्रेम का देती ज्ञान

हिंदी उज्ज्वल उन्नति की आशा

हिंदी भारत राष्ट्र की भाषा


भारत की पहचान भारतीय

हिंदी भारतीयों की पहचान

सरल मधुर वैज्ञानिक लिपि

देवनागरी है नाम

राष्ट्रीय जीवन का आदर्श

बोधगम्य, समझना आसान

भारत की पहचान भारतीय

हिंदी भारतीयों की पहचान


हिंदी की उन्नति, विकास हमारा

गौरवपूर्ण स्थान दिलाना, विश्वास हमारा

जन सामान्य के सहयोग से

यह प्रयास होगा आसान

हिंदी भाषा में दिखाएं रुचि

ताकि विकास कार्यों को हो गति प्रदान

भारत की पहचान भारतीय

हिंदी भारतीयों की पहचान


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics