STORYMIRROR

राही अंजाना

Tragedy

4  

राही अंजाना

Tragedy

हालात

हालात

1 min
453

कौन कहता है के मेरे होने से एक शहर बस्ता है,

जहाँ निकल जाऊं मुझे मिलता एक बन्द रस्ता है, 


सांस मुझे आती नहीं या हवाओं ने रुख बदला है,

महसूस करो तो ज़रा सच में मेरी हालत खस्ता है, 


दूर मीलों न जाओ आस-पास ही दौड़ाओ नज़रें, 

देखकर क्यों मुझे अकेले खड़ा हर इन्सां हंस्ता है, 


निकल पाती ही नहीं कहीं मैं घर से चाहूँ जितना, 

डर का मेरे खुले बाज़ार में लगाता मोल सस्ता है, 


मांगने पर उठ बढ़ता नहीं कोई हाथ भी मेरी तरह, 

जब नोचना हो बेशर्म बेख़ौफ़ आके मुझमें फंस्ता है।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy