STORYMIRROR

गणतंत्र दिवस...

गणतंत्र दिवस...

1 min
344


अपने तिरंगे को सलाम

वीर जवानों को प्रणाम

शत शत नमन करता हूँ

उन सबको जो हो गए हैं

देश की माटी पे कुर्बान


गणतंत्र का आया उत्सव

हर देशवासी का है ये पर्व

26 जनवरी 1950 को संविधान बना

हर नागरीक को मौलिक अधिकार मिला

फहरा तिरंगा देशभक्ति का उल्लास मना

निकाली जाती है जो झाँकी गणतंत्र दिवस पर


पूरे विश्व को उसमे भारत का गौरवशाली इतिहास दिखा

सेना का भी दिखा के शौर्य एंव पराक्रम

नील गगन मे लहरा दिया तिरंगे का परचम

वीर जवानों को है सम्मानित किया जाता

शहीद हुए वीरों को भी याद किया जाता

जल सेना, थल सेना, वायु सेना तीनों

पूरी निष्ठा से देश की सुरक्षा मे है जुटा


बढ़ा रहे हैं निरंतर देश का मान

देश की ख़ातिर अपने प्राण लुटा

शत शत नमन वीर जवानों को

तू भी मन मे देशभक्ति के दीप जला.....




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational