STORYMIRROR

Megha Rathi

Romance

4  

Megha Rathi

Romance

ग़ज़ल

ग़ज़ल

1 min
311


मुहब्बतों के गीत मैं फ़िज़ा में गुनगुनाती हूँ

वफ़ा के साज़ पे सनम तराने मैं सजाती हूँ


यकीन आंख मूंद के तेरी कसम पे कर लिया

दिलासे दे के खुद को अब मैं बेवजह हँसाती हूँ


मेरी तरह बेज़ार हो कभी मुझे पुकार लो

सदायें अपने दिल की मैं लिख के फिर मिटाती हूँ


अजीब शय है इश्क़ भी बेलौस सूफ़ियाना सा

झुलस के आग में भी इश्क़ की सुकून पाती हूँ


गुज़र रहीं हैं शब कई तुम्हारे इंतजार में

हैं ख्वाब सारे लापता मैं नींद को जगाती हूँ


तुम्हारी याद से करीं तुम्हारी बातें हर दफ़ा

तुम्हें भुला के रूठ के तुम्हीं को फिर मनाती हूँ


बना के आशियाँ रहूँ तुम्हारे दिल में ही सदा

नहीं हो कोई दरमियाँ यही दुआ मनाती हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance