STORYMIRROR

Bhawna Panwar

Romance

4  

Bhawna Panwar

Romance

एक रात अभी बाकी है

एक रात अभी बाकी है

1 min
269

एक रात अभी बाकी है

तेरे मेरे प्यार की एक कहानी अभी बाकी है।।


खिल रहे फूलो की वो महक, वो खुशबू अभी बाकी है

और तेरे साथ हमेशा रहने की वो चाहत अभी बाकी है।।

हां एक रात अभी बाकी है।।


इस दिल पर एक तेरी छुअन बाकी हैं

और इन हाथों में तेरे हाथों की वो प्यारी महक बाकी है।

हां एक रात अभी बाकी है।।


लबों पर तुम्हारे लबों की वो मिठास अभी बाकी हैं

और निगाहों के निगाहों में घुलने की वो मुलाकात अभी बाकी है।।


तेरे कंधों पर सिर रख कर तुम्हें सिर्फ मेरा बताने की वो

प्यारी सी तकरार अभी बाकी है

और तुझे सीने से लगा कर दुनिया को भूल जाने की

मेरी वो ख्वाहिश अभी बाकी है

हां एक रात अभी बाकी हैं।।


चांद को एक तरफा रख सिर्फ तुझे निहारने की वो रात अभी बाकी हैं,

जान, तुझे मेरे नाम से जोड़ने की वो शादी वाली रस्म अभी बाकी हैं

हां वो एक रात अभी बाकी है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance