STORYMIRROR

Indu Tiwarii

Romance

3  

Indu Tiwarii

Romance

एक कविता लिखी थी मैंने

एक कविता लिखी थी मैंने

1 min
432

एक कविता लिखी थी मैंने

जिसमें तुम थे और मैं थी

हमारा प्यार था, चाहत थी

हमारी दीवानगी की हद थी

कब मिले थे, कैसे मिले थे

हर बात का जिक्र था उसमें


एक कविता लिखी थी मैंने

जो तेरे ख्वाबों और ख्यालों 

से लबरेज़ थी

जो अपनेपन की एक अनकही

दास्तां थी

जिसमें मुहब्बत की मिसाल 

कायम थी


एक कविता लिखी थी मैंने

जिसका हर शब्द जैसे

तेरे होंठों की कशिश थी

जिसकी हर पंक्ति 

मेरे माँग में सजे सिंदूर सी थी

जिसका अर्थ तेरे मेरे

दिल की धड़कन की ध्वनि थी

एक कविता लिखी थी मैंने



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance