STORYMIRROR

Hema Nair

Romance

4  

Hema Nair

Romance

एहसास

एहसास

1 min
338

एहसास मुझे अब होने लगा,

तेरी राह में गुज़रे हर लम्हा,

तेरी यादों में खोए रहें हम सदा,

तुझपे फ़िदा, दिल तुझपे फ़िदा.....


एहसास मुझे अब होने लगा,

तेरी राह में गुज़रे हर लम्हा,


ना चाहें तुम्हें, ऐसा मुमकिन नहीं,

मेरे लिए, एक तू ही सही....

तेरे चेहरे को हर पल में देखा करूँ,

बाँहों में आकर मिला है सुकूँ....


तेरी यादों में खोए रहें हम सदा,

तुझपे फ़िदा, दिल तुझपे फ़िदा.....


ना नींद मुझे, ना चैन मुझे,

रातें कटती , अँखियाँ मींचे.....

तेरे आने से दुगनी हुई है ख़ुशी,

तू ज़िन्दगी, मेरी तू ज़िन्दगी......


तेरी यादों में खोए रहें हम सदा,

तुझपे फ़िदा, दिल तुझपे फ़िदा.....


एहसास मुझे अब होने लगा,

तेरी राह में गुज़रे हर लम्हा,

तेरी यादों में खोए रहें हम सदा,

तुझपे फ़िदा, दिल तुझपे फ़िदा.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance