दूर रहो भाई
दूर रहो भाई
विधा: गीता
किसी को क्या पता था,
की ऐसा भी दौर आएगा।
जिसमें इंसान इंसान से,
मिलने को कतरायेगा।।
कहाँ हम मेल मिलाप की,
बातें करते थे।
अब उन्ही से दूर रहने को,
हम ही कह रहे है।
सचमुच में लोगो ये,
कैसा दौर आ गया है।।
जिसमें इंसान इंसान से,
मिलने को कतरायेगा।
कभी सोचा न होगा लोगों ने,
मंदिरों पर भी रोक लगाई जाएगी।
संकट में याद आने वाले,
भगवान को भी रोका जाएगा।
कर न सके अब पूजा प्रार्थनाएं,
संकट मोचन के दरबार में।
अब कलयुग में क्या क्या होगा,
आने वाले इस दौर में।।
जिसमें इंसान इंसान से,
मिलने को कतरायेगा।
लगता है ईश्वर रूठ गये,
इन पापीयों की करने से।
कितना अत्याचार कर रहे,
उनकी बनाई दुनियाँ पर।
तभी स्वंय भी दूर हो रहे,
मानो वो अपने भक्तों से।
नहीं करानी पूजा भक्ति,
अब इन ढोंगी इंसानों से।।
जिसमें इंसान इंसान से,
मिलने को कतरा रहा।
किसी को क्या पता था,
की ऐसा भी दौर आएगा।
जिसमें इंसान इंसान से,
मिलने को कतरायेगा।।