STORYMIRROR

दुनिया से सवाल करना होगा

दुनिया से सवाल करना होगा

1 min
14.3K


आवाज़ बुलंद रखना

एकता बनाये रखना

हौसला बढ़ाये रखना

सत्य के साथ खड़े रहने का साहस रखना

गलत को गलत कहने की हिम्मत भी रखना

अपनों पर हो रहे हिंसा का बहिष्कार करना

दुनिया से अपने हर एक सवाल करना

दुनिया के बनाये जाल में हम क्यों फँस जाते हैं

कभी खुद से भी ये सवाल करना

मन में किसी के लिए नफ़रत मत रखना

दिल में सिर्फ प्यार ही प्यार रखना

हार कर भी दुनिया से सवाल करना

जीत कर भी दुनिया से सवाल करना

सवाल हर हाल में करना

क्योंकि सवाल काँटों की तरह होते हैं, जो चुभते हैं

हमारे सवाल चुभते हैं, इसलिए वो हमसे डरते हैं

हमसे डरते हैं, इसलिए हमारे सवाल करने के

अधिकार को हमसे छीनते हैं,

हमारी आवाज़ को बंद करते हैं,

हमारी आवाज़ ही हमारी पहचान है

हमें अपनी आवाज़ को खामोश नहीं होने देना होगा

अपने आने वाले कल के सवालों का भी हमें जवाब देना होगा

इसलिए हमें आज दुनिया से सवाल करना होगा

हमें आज दुनिया से सवाल करना होगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama