STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Others

3  

VIVEK ROUSHAN

Others

हम भूलते कैसे

हम भूलते कैसे

1 min
150

भूलते गर तुम्हें तो हम भूलते कैसे

सवाल था जीने का हम रुकते कैसे


बड़ी दुश्वार थी वो राहें जिनसे हम गुज़रे

नशा तेरा न होता तो हम चलते कैसे


फिर वही बात वही दिन याद आ रहा

हम उस बात को लिखे तो लिखे कैसे


मेरी आँखों ने तो बस देखा चेहरा तेरा

फिर जाने चुभते हैं आँखों में तिनके कैसे


फूल से चेहरे पर इतना गुस्सा ठीक नहीं

मैं बुरा हूँ जानता हूँ तुम अच्छे कैसे 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन