STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Inspirational

4  

VIVEK ROUSHAN

Inspirational

भुलाया भी नहीं जा सकता

भुलाया भी नहीं जा सकता

1 min
359

दिल चाहता है कितना उसे बताया भी नहीं जा सकता

जो पत्थर दिल है उसे समझाया भी नहीं जा सकता


कोई वजह हो तो रूठ जाना अच्छा भी लगता है

बेवजह रूठ जाने वालों को मनाया भी नहीं जा सकता


इक बार नज़र से गिरने वालों को उठाया जा सकता है

जो दिल से गिर जाए उसे उठाया भी नहीं जा सकता


ये क्या की हमहीं इश्क़ करें हमहीं जताएं हमहीं मनाएँ

अब खुद को इश्क़ में इतना सताया भी नहीं जा सकता


ये अलग बात है की तुम मेरे प्यार की कद्र करो न करो

पर ये सच हैं की तुम्हें अब भुलाया भी नहीं जा सकता ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational