STORYMIRROR

GAUTAM "रवि"

Tragedy

4  

GAUTAM "रवि"

Tragedy

"दर्द"

"दर्द"

1 min
295

आंसू गिरते नहीं मेरे अब, दिल मेरा ये रोता है,

कैसे तुमको बतलाऊं, दिल में क्या क्या होता है,

सुनता हूं कोई भी नगमा, याद मुझे तुम आते हो,

करवट मैं बदलूँ रातों को, चैन से तुम सो जाते हो,

वो सारी बातें, सारे किस्से, याद मुझे सब आते हैं,

वो दर्द भला क्या जानो तुम, जब अपने ठुकरा जाते हैं,

महफिल में भी खोये से, हम तन्हा तन्हा रहते हैं,

बेदर्द ज़माना क्या जाने, दर्द इसे भी कहते है,

हो मायूसी कितनी भी, हमको मुस्काना पड़ता है,

कैसे तुमको बतलाऊं, दिल में क्या क्या होता है...!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy