STORYMIRROR

Avitesh R

Drama

3  

Avitesh R

Drama

दोस्त

दोस्त

1 min
309

एक मेरा यार है

बड़ा ही दिलदार है 

वो है तो है रोशनी

वरना सब बेकार है।


उसने संभाला मुझे 

ज़िन्दगी के हर पड़ाव में 

धुप में भी छाँव में भी  

आंधी और तूफाह में भी। 


वो न होता तो शायद 

ना समझ पाते हम कभी 

कि अपना वज़ूद भी है 

जो कि बहुत दमदार है। 


दोस्ती, ज़िन्दगी का वो रिश्ता है 

जिसे हमने ख़ुशी से चुना है 

फिर मिलकर हम दोस्तों ने 

हर याद को रेशम से बुना है। 


हाँ दूर है वो आज मुझसे 

ये तो वक़्त का फलसफा है 

फिर भी दिल के करीब है 

देखने को उसे दिल बेकरार है। 


तुम कुछ ना कहो, वो समझ जाये 

तुम रोओ, और वो पागल तुम्हे हसाये 

जो इस भीड़ में तुम्हारी ताकत बन जाये 

हाँ, वही तुम्हारा सच्चा दोस्त है, वही यार है 

एक मेरा यार है, बड़ा ही दिलदार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama