दो आँखें
दो आँखें
दो आँखें कुछ तो कहती हैं
तुम्हारा अतीत
तुम्हारा गीत
तुम्हारा दर्द
तुम्हारा संगीत ।
दो आँखें जो नहीं कहती
तुम्हारी हँसी
तुम्हारी इच्छा
तुम्हारा उत्साह
तुम्हारा एकांत
दो आँखें जो कह देती काश !
तुम्हारे डर
तुम्हारे ख्वाब
तुम्हारे ही प्रश्न
और तुम्हारे जवाब ।
