STORYMIRROR

Neetu Tyagi

Abstract

4  

Neetu Tyagi

Abstract

मैने समझा समय को

मैने समझा समय को

1 min
4

समय  ! मैं तुमसे नाराज नहीं 
चाहे तुमने कुछ भी कहा मुझसे ।
समय ! मैं तुमसे रूठी नहीं 
चाहे तुम रूठ कर फिर गये मन से
समय  ! मैंने समझी तुम्हारी शपथ 
तुम्हारे ही गगन से या प्रभु से।
मैने समझा तुम्हे तुमसे 
मैने मान ली तुम्हारी मजबूरी 
तुम्हे बनानी थी सबसे समान दूरी ।
समय  ! तुम आना अपने समय पर
मैने समझा तुम्हे तुमसे अधिक
तुम करना वही जो हो सही ।
समय  ! तुम देना सबको 
सबकी खुशी ! मैने जाना तुम्हे
और तज दिया तुझे तुम्हारे लिए ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract