STORYMIRROR

अनजान रसिक

Romance Classics Inspirational

4  

अनजान रसिक

Romance Classics Inspirational

दिल्ली एक मायानगरी

दिल्ली एक मायानगरी

2 mins
426

दिल्ली दिलवालों की नगरी है, यह बचपन से रेडियो पर सुनते सभी आए हैं

तो चलिए आज वहीँ की चर्चा करते हैँ, कुछ छुए-अनछुए तथ्यों को उजागर करते हैं जिनके दर्शन अब तक सपनों में करते आए हैं.

स्वप्न नगरी सी सजीली ख्वाबों की इस सुहानी पाया दुनिया में आज कदम रखते हैँ,

थोड़ी सी गुफ़्तगू कर कुछ राज़ यहाँ के भी पता करते हैं..

लाल किला स्थित जहां पर, शासन चलता सांसद भवन के माध्यम से पूरे देश पर जहाँ से,0

ये हैँ विचित्र नगरी दिल्ली की रेल से लेकर विज्ञान तक के संग्रहालय स्थित जहां पे.

विसमित करता है यें शहर जहां पाए जाते चिड़ियाघर से ले कर शाहजहाँ का किले और हुमायूं का मक़बरा,

राष्ट्र की धरोहर को संभाल कर रखा, दिल्ली ने इतिहास को इस प्रकार ज़िंदा हमारे दिलों में रखा.

शहीद स्मारक और इंडिया गेट 

यहाँ की मेट्रो रेल सरपट दौड़ते हुए पटरी पर, जागृत करती सबके ह्रदय में यहीँ भावना,

चलना ही जीवन है, रुक जाना तो है मौत का नाम इसलिए अपनी गति को कभी भी नहीं हैँ थमने देना.

क़ुतुब-मीनार से मिलती शिखर तक पहुँचने की प्रेरणा,

जंतर-मंतर की अद्भुत नक्करी परिचय देती विज्ञान की सर्वश्रेष्ठता का.

खिला हुआ खूबसूरत कमल मंदिर लुभाता हर आंगतुक का मन,

अप्पू घर के झूलों पे खेलने को लालायित हो उठते सभी बच्चे और जन - जन.

शान्ति वन,बिरला मंदिर, बंगला साहिब के दर्शन धार्मिक विचारों से भर देते सभी को,

भीड़-भाड़ से भले ही कितने भी बदहवास हों मुसफ़िर,मन्त्रमुग्ध 

कर देते ये हर किसी के ह्रदय को.

दिलवालों की ये नगरी दिल जीत के ले ही जाती,

अपने हों या हों पराये, आत्मीयता इसकी सबको एक डोर से बाँध ही जाती...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance