STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

दिल एक कमरा

दिल एक कमरा

1 min
284


हमारे दिल को एक कमरा समझो

जहां चार दीवारों पर भी उनका नाम है 

गुस्ताखियां अक्सर वो करते हैं पर

धड़कने हमारे दिल की बदनाम हैं! 


इस दिल के दरवाजों ने उन्हें

खुलकर उन्हें आने का पैगाम दिया 

हमने अनजाने में दिल की सुनकर

एक रिश्ते को नया सा नाम दिया 


चाह है कि दिल से बाहर निकलने का

उन्हें कोई भी रास्ता ही ना मिले 

हम उन्हें इस कदर प्यार करें कि

उन्हें दूर जाने कोई वास्ता ना मिले


इस दिल की खिड़कियां झांकती 

कहीं उनका दीदार हो जाए 

बस हमारे ही तरह उन्हें भी 

हमसे बेइंतहा प्यार हो जाए 


दरवाजा, खिड़कियां और दीवारें

सब पर सिर्फ उनका ही नाम है

फर्क नहीं पड़ता हमें अगर

हमारी धड़कने उनके लिए बदनाम हैं!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance