दिल दिवाना
दिल दिवाना
मैं डूब गया हुं तेरी यादों में,
मेरा दिल दिवाना तेरा बन गया।
मैं तड़पता हुं मिलनकी यादोंमें,
मेरा दिल दिवाना तेरा बन गया।
मुलाकात हुई थी बरसों पहले,
तुं सिमट गईथी मेरी बाहों में।
तेरे प्यार में मदहोश मै हो गया,
मेरा दिल दिवाना तेरा बन गया।
प्यारी बातें की थी हमने मिलकर,
कसमे खाई थी मैंने हाथ मिलाकर।
तेरी प्यार की सरिता में बह गया,
मेरा दिल दिवाना तेरा बन गया।
अचानक कैसी ये आंधी चल गई,
उस आंधी में तू मुझ से बिछड़ गई।
ये कैसा इम्तिहान मेरा हो गया,
मेरा दिल तेरा दिवाना बन गया।
मैं ढुंढता हूँ शहर की गलियों में,
आंसू बहाता हूँ मेरी आखियों से।
"मुरली" तेरे बिना अधूरा हो गया,
मेरा दिल दिवाना तेरा बन गया।

