STORYMIRROR

dr vandna Sharma

Drama

2  

dr vandna Sharma

Drama

दीवार में लगी खूंटी

दीवार में लगी खूंटी

1 min
15.3K


दीवार में लगी खूंटी

बड़ी उपयोगी होती है


ऑफिस जाते हुए

कार की चाबी

तुरंत मिल जाती है


टंगी घड़ी याद दिलाती है

चलूँगी मैं भी साथ


खूंटी पर टंगा पर्स इतराता है

मैनगेट की चाबी इठलाती है


सोचो, एक दिन ये सब

यथास्थान ना मिले खूंटी पर


तो क्या हंगामा हो

जाना हो ऑफिस नौ बजे

और बारह बज जाये चाबी ढूंढने में


दीवार की खूंटी चिड़ाये बार-बार

क्यों नहीं किया प्रयोग मेरा

अब रोओ जार जार.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama