ध्वनि प्रदूषण
ध्वनि प्रदूषण
शोर शोर हर तरफ कितना है शोर
ना रात को ख़ामोशी ना शांत भोर
वाहनों का हॉर्न करता कितना शोर
तेज आवाजें करती दिल को कमजोर
शादियों में बजता तेज आवाज में
डीजे , बेंड बाजा और कही शहनाई
मंदिरों , मस्जिदों में लाउडस्पीकर से
प्रार्थना और अजान जाती सुनवाई
तीज त्यौहार पर आतिशबाज़ी से
कान के पर्दे फाड़ दिए जाते हैं
कारखानों से आती मशीनों की ध्वनि
मन मस्तिष्क कितना प्रभावित करती
उच्च रक्तचाप, अनिद्रा,मानसिक तनाव
जन जीवन कितना अशांत है
इंसान क्या ध्वनि प्रदूषण से जीव जंतु
पशु - पक्षी सम्पूर्ण प्रकृति बेहाल हैं
रोक लो इसको वरना अपने हाथों
निश्चित अपना ही विनाश है।।
