STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

"धर्माधता "

"धर्माधता "

1 min
392

धर्म की क्या परिभाषा गढ़ी जाएं

धर्म के नाम पर यहाँ, होता है क्या क्या...?? 

है मेरे देश के लोगों में धर्माधता कितनी

उठता है एक प्रश्न मन में ये मेरे भी.... 

जाती हूँ जब भी मंदिर को, मैं... 

देखती हूँ जब कईओ के हाथों में, 

थैली दूध की..... 

तब मन मेरा थोड़ा सा होता है विचलित

जब देखती हूँ, मंदिर से बाहर नालियों में, 

बहते हुए दूध की धारा को..... 

तब दया आती है मुझको बहुत, 

मंदिर के बाहर भूख- नंगे बैठे बच्चों को देख कर...!!

ऐसा नहीं है कि मैं हूँ नास्तिक, 

बिना पूजा के, मैं भी खाती नहीं हूं, 

धर्म के नाम पर जो होती है व्यर्थता 

वो मुझको आज तक समझ आई नहीं है...!! 

ईश्वर तो बस भावना का है भूखा, 

वो तो दो बुँद दूध से भी हो जायेगा ख़ुश.... 

उठाया है प्रश्न आज मैंने सिर्फ वस्तु एक पर 

लेकिन ऐसी न जाने कितनी वस्तुएं हैं 

जो धर्म के नाम पर की जाती हैं व्यर्थ

लगाती नहीं...,मैं किसी की भावना को हूंँ ठेस ....!! 

 मगर सोचकर हम देखें सभी तो 

क्या है सही और क्या है गलत.....?? 

यह निर्णय तो हम सबको मिलकर लेना ही चाहिए

और सोच को भी विस्तृत करना चाहिए

तभी ला सकते हैं बदलाब कुछ हम.....!! 

यदि रखे छोटी - छोटी बातों का ध्यान

और आहत भी ना हो भावना किसी की

बस इतना ही कहना चाहती हूँ सबसे

किसी की भी भावना को ना पहुंचे चोट

मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं है..... ll


 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy