देश को नमन करें
देश को नमन करें
आज यथार्थ में देश ,उसकी संस्कृति को नमन करें।
राम , कृष्ण, चाणक्य विक्रमादित्य का अनुसरण करें।
क्या आज भी हम सच्चे अर्थों में स्वतंत्र हो पाये हैं ?
जात-पांत , धर्म-संप्रदाय ,भेदभाव की जंजीरें तोड़ पाये हैं।
कर नकल पश्चिम की ,अपनी संस्कृति को सहेज पाये हैं।
त्याग अपने संस्कारों को, कैसे हम आज भरमाये हैं ??
नतीजा देश में ,बृद्धाश्रम गली-गली में खुलवाये हैं।
अब तक देश में मातृभाषा को राष्ट्र भाषा का मान दे पाये हैं ?
स्वार्थ-भाव को त्याग वसुधैव कुटुंबकम को अपना पाये है ?
राम-कृष्ण के भारत में विश्व-बन्धुत्व का भाव जगा पाये हैं ?
स्वतंत्रता के माने झंडारोहण राष्ट्रगान गायन समझ पाये है।
वंदेमातरम को सच्चे अर्थों में जीवन में उतार पाये हैं ??
चलो आज मिल ले संकल्प बीते गौरव को लौटाने का।
भारत देश को जगद्गुरू बना स्वर्णिम इतिहास बनाने का।
