देश-भक्त
देश-भक्त
विधा- भुजंगप्रयात छंद
वही वीर योद्धा, करे देश सेवा।
रखे जो सदा ही, हृदै राष्ट्र देवा ।
मरे या जीए या, लगे ना छलावा।
दिवा में निशा में, सुने जो बुलावा।।१।।
न चिंता करे वो, सुता की सुतों की।
सुरक्षा करे वो, धरा पर्वतों की ।
नहीं भीति होती, कभी भी किसी की।
महा जीत होती, सदा ही उसी की।।२।।
जगे वो निशा में, तभी देश सोता।
महावीरता से, सुखी राष्ट्र होता ।
स्वदेशे विदेशे, नई नीति देता।
जिसे देख सारा, जहाँ लौह लेता।।३।।
भजेंगे उसी को, जुवाँ से दिलों से।
चलेंगी कथाएं, उसी की गलों से ।
झुकें शीश सारे, महा भावना से ।
धरें वीरता को, नई कामना से।।४।।
