STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy Inspirational

डॉक्टर

डॉक्टर

1 min
173

हृदय जिनका होता बहुत सुंदर

ऐसे भले मानुष होते है, डॉक्टर

धरती के दूसरे खुदा कहलाते है,

दुनिया के फरिश्ते होते है, डॉक्टर


बीमारी की काट देते है, वो जड़

सर्वहित की एक दुआ है, डॉक्टर

शत्रु-मित्र इनके लिये बराबर है

समानता की किताब है, डॉक्टर


सेवा का नायाब हीरा है, डॉक्टर

बहुत ही भले-मानुष है, डॉक्टर

कोरोना में सब साथ छोड़ रहे है,

तब भी इलाज कर रहे है, डॉक्टर


नेकी के बड़े दरिया है, डॉक्टर

अपनी जान की परवाह नहीं,

हमारा ख्याल करते है, डॉक्टर

फिर भी कुछलोग उंगली उठाते,


कुछ इलाज न करते हैं, डॉक्टर

कितने बड़े बेवकूफ़ है, वो लोग,

उजाले पे धूल डाल रहे मुठ्ठीभर

उनको जवाब दे रहा हूं, में निडर

डॉक्टर आयुर्वेदिक हो,


चाहे कोई एलोपैथिक हो,

सब ही दूर कर रहे मरीज-डर

उनको साखी प्रणाम करता है,

बड़े अदब से सदा झुक-झुककर

जो न करते है, किसी का आदर


जो है, बहुत बड़े अहंकार के घर

उनका तोड़ दो घमंड, इसी क्षण,

इंसानियत शत्रु जो छिपे, कहीं पर

दुनिया के फरिश्ते होते है, डॉक्टर

आयुर्वेदिक-एलोपैथिक अच्छे है,


दोनों में ही स्वार्थ नहीं है, कण भर

इनका आप सब सम्मान करो,

दोनों देते, निरोगी तन का शहर

बहुत भले-मानुष होते हैं, डॉक्टर

दुनिया के फरिश्ते होते हैं, डॉक्टर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy