STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Tragedy

3  

Minal Aggarwal

Tragedy

डाकिया

डाकिया

1 min
1.2K

हे प्रभु 

भेज दो आसमान से 

जमीन पर 

मेरे घर 

कोई डाकिया जो 

मेरे मां बाप की सलामती का 

पैगाम मुझ तक लाए 

मुझे उनकी खैर खबर दे 

उनके नए घर का पता बताए

उनको छूकर जो आए तो 

मुझे भी छूकर 

उनके होने का अहसास कराए

मुझे अपने साथ ले चले और 

उन तक पहुंचा आए 

मैं तहे दिल से शुक्रगुजार 

होंगी गर

ऐसा अनोखा डाकिया 

मुझे ढूंढते हुए 

मेरी देहरी तक आ जाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy