STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Fantasy

4  

Sonam Kewat

Romance Fantasy

चोर मत समझना

चोर मत समझना

1 min
425

तुम साथ देना मेरा 

सारी दुनिया से लड़ जाऊंगा 

प्यार सच्चा हुआ था देखना 

मैं कुछ भी कर जाऊंगा 


तेरा होना कितना मायने है 

यह तुझे ही मालूम नहीं है 

तेरे बिना जीना सोच भी नहीं सकता 

तू नहीं तो मेरी जिंदगी भी नहीं है 


खूब कहा था तूने उस दिन मुझसे

तू साथ नहीं होगी तो मेरा क्या होगा 

मैं जीना ही छोड़ दूंगा याद रखना 

वो खुदा भी इसका गवाह होगा


तुझे पा लिया तो लगता है कि 

जिंदगी कल खत्म हो जाए तो क्या 

चंद लम्हों को जीकर भी अगर 

तेरी बांहों में मर जाए तो क्या 


तेरा साथ होना ही मेरी ताकत है

तुम खुद को कमजोर ना समझना 

दिल चुराया है मैंने आशिक की तरह 

मुझे कोई आवारा चोर मत समझना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance