STORYMIRROR

DEVSHREE PAREEK

Abstract Romance Inspirational

3  

DEVSHREE PAREEK

Abstract Romance Inspirational

प्यार या व्यापार...

प्यार या व्यापार...

2 mins
271


वो…

सालों पीछा करके

मेरा,

इस नतीजे

पर पहुँचे।

चलो,

छोड़ो यार!

अपने काम की

चीज नहीं है…

कारण है…

देखने के बदले

देखना,

पीछा करने के बदले

प्यार,

तोहफ़े के बदले

सम्मान,

बुलावे के बदले

जाना,

बात के बदले

व्यवहार,

और भी ना ज़ाने

क्या -क्या…

माफ़ कीजियेगा…

इस

प्यार या व्यापार

के बदले

समय नहीं है

मेरे पास…



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract