STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

1 min
262

मैं प्रेम हूं, तुम त्याग हो

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

तुम मेरे हिस्से में थोड़ा सा प्यार दो

मैं अपने हिस्से का सब कुछ त्याग दूं


मैं बेसब्र हूं और तुम सब्र हों

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

कभी तुम भी थोड़ा बेसब्र होकर आओ

मैं सारा सब्र तुमपर वार दूं


मैं कह गई और तुम अनकहे

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

तुम वो कह दो जो मैं सुनना चाहूं 

मैं वो कह दूं जो तुम समझ भी ना पाओ


मैं भक्त हूं, तुम भगवान हो

चलो अदला-बदली करते हैं किरदारों की

तुम भी झुक जाओ मुझे खुदा समझकर

मैं तेरी हो जाऊं तुम्हें अपना समझकर


सोचो कि किरदार बदलने से क्या होगा?

मिलेगा वहीं जो तुमने दिया होगा

शायद उसका किरदार तुमपे हावी हो जाए

अगर उसने भी 

तुमसे प्रेम किया होगा।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance