STORYMIRROR

shivendra 'आकाश'

Tragedy

3  

shivendra 'आकाश'

Tragedy

चीर हरण :व्यथा द्रौपदी की

चीर हरण :व्यथा द्रौपदी की

1 min
306

उठी हुंकार मन मे ऐसी विद्रोह की,

जैसे द्रोपती के चीरहरण की पुकार-सी,

हो द्रवित नैन लगीं आसुओ की धार की,

देख व्यथा लजा गई नारी के स्वाभिमान की।।


अपनो ने ही लगा दी दांव पर,

भारी सभा मे अस्मत की हार पर,

हो उठीं कुंठित व्याकुलता ललाट नारी की,

कौन रक्षा करेगा अब यो अबला नारी की ?


देख फिर से वह वही लजा गई,

अपनो के चेहरों में नक़ाबपोश कैसे है?

वसन के हरण में वह भीख मांगती गई,

जुए के खेल में वह भी तो हार-सी गई।।


फिर से मनुष्यता की सीमा लांघ दी,

तुच्छ मनु ने उसे कैसी सहायता दी?

ह्दयपीड़ा को समझे वही ईश्वर है,

मनुष्यों में कहो ऐसा कौन सा नर है!


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy