STORYMIRROR

Rashmi Sinha

Children

4  

Rashmi Sinha

Children

चिड़िया

चिड़िया

1 min
428

फुदक फुदक आई चिड़िया,

दाना चुगने आई चिड़िया।

दाना देख हल्ला मचाया,

गिलहरी आई, मैना आई,

कौआ आया, कबूतर आया,

बातें करते दाना खाई चिड़िया

फुदक फुदक आई चिड़िया,

दाना चुगने आई चिड़िया।


खिड़की पर बैठ घरों में झांकती,

पेड़ पर बैठ चुगली गाती,

पीपल, बरगद की बीज रोप,

धरती का श्रृंगार करती।

फुदक फुदक आई चिड़िया,

दाना चुगने आई चिड़िया।


झबरीली पूंछ का घमंड दिखा,

गिलहरी दबे पांव आ ललचाती,

सुंदर पंख फैला उड़ती चिड़िया,

आसमान की सुंदरता बढ़ाती,

फुदक फुदक आई चिड़िया,

दाना चुगने आई चिड़िया।


    



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children