STORYMIRROR

Taj Mohammad

Tragedy Others Children

4  

Taj Mohammad

Tragedy Others Children

जो खुशी है एक बच्चे की।

जो खुशी है एक बच्चे की।

1 min
249

जो खुशी है एक बच्चे की तोतली आवाज में।

जा के ढूँढो ये मिलती नहीं किसी भी बाजार में।।1।।


दोस्ती दुश्मनी से परे होते हैं ये नन्हे फरिश्ते।

झूठी मासूमियत होती नहीं इनके अन्दाज में।।2।।


खुश होते हैं वो कितना इक छोटी सी जीत पर।

दिल की तंग गली होती नहीं इनके समाज में।।3।।


गाफिल हैं ये तुम्हारी मशीनी दुनिया से बेखबर।

बारिश पार करते हैं ये तो कागज के जहाज में।।4।।


कभी महसूस करना मुस्कान इनकी दिल से।

ऐसा लगता है ज़िन्दगी बड़ी आसाँ है संसार में।।5।।


कहते हैं खुदा का अक्स होता है इनके रूप में।

बनावट होती नहीं इनके किसी भी जज्बात में।।6।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy