STORYMIRROR

Taj Mohammad

Romance Tragedy

4  

Taj Mohammad

Romance Tragedy

दिल का हर अरमां

दिल का हर अरमां

1 min
16

दिल का हर अरमां तोड़कर तुम गए हो।

हमको तन्हा बड़ा छोड़कर तुम गए हो।।


फिरभी हम बड़ा अदब करते है तुम्हारा।

खुद को जो बेवफा बोलकर तुम गए हो।।


जिंदगी की हर खुशी बेरंग सी हो गई है।

गमों में इतना ज्यादा घोलकर तुम गए हो।।


तमाम उम्र काट दी हमने तसव्वुर में तुम्हारे।

जीते है हम जो किस्सा छोड़कर तुम गए हो।।


तुम फिर तोड़ोगे अपना वादा न आओगे।

हर बार ही झूठ ऐसा बोलकर तुम गए हो।।


तुमसे ये न थी उम्मीद यूं बदनाम करोगे।

मुहब्बत की हर बात खोलकर तुम गए हो।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance