STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

छोटी मुलाकात लेकिन बड़ा असर

छोटी मुलाकात लेकिन बड़ा असर

1 min
588

जब पहली बार उससे मिली थी 

धड़कनें काफी हद तक बढ़ रही थी 

ऊपर से तो मैं खामोश थी लेकिन

अंदर ही अंदर बहुत कुछ कह रही थी 


बस कुछ मिनटों की वह मुलाकात 

हां, आज भी याद है मुझे 

उसका मुझे एक टक ताकतें रहना 

सच! आज भी याद है मुझे 


दूसरी बार हम फिर मिले थे पर

कुछ ही वक्त की मुलाकात थी वो

उसका हाथ भी मेरे हाथ में था 

पूछो मत बड़ी हसीन रात थीं वो


बस यूं लगता था कि ये वक्त

जिंदगी भर के लिए थम जाए 

यूं ही आज की तरह हम 

एक दूजे के दिल में रह जाएं 


फिर आखरी मुलाकात आई हमारी 

वक्त काफी था पर कुछ बात ना हुई

अंदर तक खामोशी ने निचोड़ रखा था

तब से आज तक कोई बात ना हुई


बहुत आते हैं बहुत जाते हैं लेकिन

जिंदगी अक्सर यही बताती हैं कि 

कभी-कभी छोटी सी मुलाकात भी 

बहुत बड़ा असर छोड़ जाती हैं.


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance