छल
छल
छल करनेवाले मिलेंगे बहुतेरे
हर एक गली-कूचे में...
उनसे बचकर रहना है तुम्हें,
ये जान लो, ऐ भोलेभाले !
यहाँ दिन को रात, रात को दिन
कहनेवाले चमचे मिलेंगे...
यहाँ अपने निजी फायदे के लिए
'पावर चेयर' के आगे
घुटने टेकनेवाले भी मिलेंगे बहुतेरे...
ऐ भोलेभाले ! तुझे संभलकर
हर एक कदम रखना है,
ये समझ ले,
नहीं तो तेरे साथ भी कोई
छल कर जायेगा...!!!
