चांदनी....
चांदनी....
चांदनी आज कुछ यूं शबाब पर है
शाम ए महफ़िल तुम्हारी नूर से रौशन है
इतनी सी गुज़ारिश तुझसे ऐ चांदनी
तू अपनी शमां महफूज रख
महबूब के आने का थोड़ा इंतजार तो कर....
तेरी अदाओं के कायल कितने
शायराना हो गये रांझा कितने
तेरी अक्स में एक दूजे को निहारते
परवाने सा ढूंढ रहे हर शख्स मीत तुझमें
इतनी सी ख्वाहिश तुझसे ऐ चांदनी
तू जमीं पे उतर आया कर
दो पल तसल्ली से दीवानों से रुबरु हो जाया कर....
बादलों की ओट से झांकती
तू आसमां पे बिछ जाती
तारों संग इठलाती मचलती
तेरी नूर से आसमां हौले हौले
दुल्हन सी सज धज इतराती
तेरी चिराग तले जमीं भी
यौवन सी खिल जाती....
इतनी सी तमन्ना दिल की
तू अपनी शमां से दिल
की बगिया में मुस्कुराहटें
बिखेर जाया कर....
क्या कहूं तुझसे ऐ "चांदनी "
तू गीत है गजल है
खूबसूरत ख्वाब है
अंधियारे के पार रब की नेमत है....

