STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Romance Tragedy

4  

Bhawna Kukreti Pandey

Romance Tragedy

बोन्साई

बोन्साई

1 min
217

जितने

पुराने होते जाते हैं

उतने ही कीमती होते हैं

पेड़ों की तरह

कहीं भी नहीं उग आते

कहीं भी

नहीं पनप जाते।

बहुत

रोकना पड़ता है

उनके विस्तार को

संभालते हुए

उनका जीवन।

जैसे

रोका है तुमने,

संभाला है मैंने

हमारे स्नेह के पेड़ को

एक दूसरे में

फैलने से

पनपने से।

उगा लिए है जुड़वा

बोन्साई

अपने अपने मन में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance