STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance Others

3  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance Others

सांसो को मेरी जीवन दिया

सांसो को मेरी जीवन दिया

1 min
232

तर्ज़- हैं मेरी सांसो मेरे पिया 


सांसो को मेरी जीवन दिया

सखी बन वो बैठे मेरे पिया

साथ निभायेंगे सातों जन्म

रहे उनका बस यूँ ही करम

तन मन सब उनपर वार दिया

सखी बन बैठे वो मेरे पिया ।


उन बिन मेरी कटे नहीं रैना 

आए नहीं किसी घड़ी चैना 

जब-जब धड़कने धड़कती

बस नाम उनका ही जपती 

जादू जैसे कोई उन्होंने किया

सखी बन बैठे वो मेरे पिया..


हर एक जनम मांगूँ तुझे ही 

लम्हा लम्हा मैं चाहूँ तुझे ही

न पल कोई बीते तेरे बिन

दूभर जीवन हर पल-छिन

प्यार से मुझको सिंदूरी किया

सखी बन वो बैठे मेरे पिया..



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance