STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Romance Others

3  

बेज़ुबानशायर 143

Romance Others

मेरा हक

मेरा हक

1 min
246

तेरे संग कदम से कदम मिलाना 

तेरी हर परेशानियों में साथ निभाना

अपने हर रिश्ते को बखूबी निभाना

ये तो मेरा हक है।


मैं तेरे लिए सोलह शृंगार करूँ 

मैं तेरी बाँहों का हार बन जाऊं 

तुझ पे ढेर सारा प्यार लुटाऊँ

क्योंकि ये तो मेरा हक है।


आजीवन रिश्ता निभाएंगे

एक दूसरे को नहीं आजमाएंगे 

एक दूसरे पर विश्वास ऐसा हो 

कि बिना बोले ही सब समझ जायेंगे 


प्रेम में कोई भी शक शुबा न हो 

और मेरा तुझ पर हक सदा हो



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance