STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

बँटवारा कर लेते हैं

बँटवारा कर लेते हैं

1 min
296

चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

ग़म मैं रख लेती हूँ ख़ुशियाँ तुम रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

दुनिया की नफरत मैं रख लेती हूँ

प्यार तुम रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

दुश्मन जितने हैं वो मैं रख लेती हूँ

दोस्त जितने हैं वो तुम रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

तन्हाइयां मैं अपने नाम कर लेती हूँ

महफिले तुम रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

नरक जैसी जिंदगी मैं रख लेती हूँ

और जन्नत तेरे नसीब में हो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

धूप मैं रख लेती हूँ और तुम छांव रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

अंधेरे मैं रख लेती हूँ और रौशनी

तुम रख लो


चलो आज बँटवारा कर लेते हैं हम

दौलत सारे जहान की तुम रख लो

हम खाली जेब ही भले


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance