STORYMIRROR

Ajeet dalal

Fantasy Others Children

4  

Ajeet dalal

Fantasy Others Children

बनेंगे नंबर वन

बनेंगे नंबर वन

1 min
415

भारत के हैं,

बच्चे हम।

मन के हैं,

सच्चे हम।

करते हैं नमन,

बनेंगे नंबर वन।

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।

बनेंगे नंबर वन,

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।

आगे बढ़ते,

जाएंगे।

तारे तोड़,

लाएंगे।

राहे खुद,

बनाएंगे।

अपनी मंजिल,

पाएंगे।

खाते हैं कसम,

बनेंगे नंबर वन।

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।

बनेंगे नंबर वन,

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।

 माता-पिता का,

 कहना माने।

 गुरु का आदर,

करना जाने।

परहित को ही,

 सब कुछ जाने।

दीपक जैसे,

जलना जाने।

नाम हो,

रोशन।

बनेंगे नंबर वन,

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।

बनेंगे नंबर वन

हम तो,

बनेंगे नंबर वन

मन लगा के,

खूब पढ़ेंगे।

खेलकूद में,

आगे बढ़ेंगे।

कभी ना झगड़ा,

हम करेंगे।

भैया दीदी,

सबको कहेंगे।

होगा अनुशासन,

बनेंगे नंबर वन। 

हम तो,

बनेंगे नंबर वन,

बनेंगे नंबर वन।

हम तो,

बनेंगे नंबर वन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy