STORYMIRROR

Ajeet dalal

Comedy Fantasy Others

4  

Ajeet dalal

Comedy Fantasy Others

बिन c.m. रह जाऊंगी

बिन c.m. रह जाऊंगी

1 min
323

लालू यादव सपने में आए,

 आकर मुझसे फरमाए।

 करवड में रेल चला दूं क्या?

 पशुओं का चारा पहुंचा दूं क्या?

 मैंने कहा ,ओ लालू भाई,

 हम तो खाते दूध मलाई।

बिहार को तू दे खिला,

 मोटा ताजा जवान बना।

इतने में मायावती आई, 

आकर जोर से गुर्राई।

 मुलायम खा गया उत्तर प्रदेश,

 मैं क्या खाऊं? मध्य प्रदेश।

 खाया उसने, जिनको थी भूख,

 माताजी, क्यों तुम रही सूख।

 राहुल जी का क्या भरोसा,

 दे कचोरी या समोसा।

 तमिल में बोला करुणानिधि

 मैं भी हूं बड़ा रे जिद्दी।

 राम ना था ,ना रावण कोई,

 ना ही थी रामायण कोई।

 ठगे रह गए भारतवासी, 

क्या बोल गया सत्यानाशी।

भारत सरकार में आई उदासी ,

 फिर श्रीलंका ने ली उबासी।

 बस, फिर क्या था शेष।

 ढूंढ निकाला रावण का अवशेष।

 इतने में आई वसुंधरा राजे,

 मेरे दिल में आप विराजे।

दूसरों की बात करता है लल्ला ,

अपने भी है गुर्जर हल्ला।

 जैसे जीता नरेंद्र मोदी,

 मेरी भर दो वैसे ही गोदी।

 मैं बोला ओ, राजमाता ,

 तुमको हूँ ,एक बात बताता।

 जयललिता से मिलवाओ ,

घर में पिक्चर हाल बनवाओ,

 एक मन सोना, एक टन चांदी,

दसेक हजार सूट सिलवाओ।

 वसुंधरा का माथा ठनका,

 इतना तो, मंत्री लेता है उनका।

वोटर इतना खाएंगे तो,

 मैं क्या खाऊंगी ?

इससे तो अच्छा है,

 बिन cm रह जाऊंगी।

 बिन cm रह जाऊंगी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy