STORYMIRROR

Atiendriya Verma

Romance

4  

Atiendriya Verma

Romance

बना दो

बना दो

1 min
234

मुझे अक्षर से शब्द बना दो 

मुझे रेत से मिराज बना दो 

मुझे ग्रह से ब्रह्माण्ड बना दो 

मुझे तारे से आसमान बना दो 


मुझे पंक्ति से कविता बना दो

मुझे अमावस से पूर्णिमा बना दो 

मुझे महानदी से अपने हाथ का गहरा रंग बना दो 

मुझे राग से संगीत बना दो 


मुझे दर्द से हमदर्द बना दो 

मुझे खिलौने से बच्चे की खुशी बना दो 

मुझे गहरी नींद से मीठा सपना बना दो

मुझे कली से गुलाब बना दो


मुझे तूफान से शांत ठंडी हवा बना दो 

मुझे बनजर ज़मीन से हरियाली बना दो 

मुझे प्रशन से जवाब बना दो 

मुझे मंजिल से मुसाफिर बना दो


मुझे आयात से कुरान बना दो 

मुझे मंदिर से मंदिर का पुजारी बना दो 

मै और तुम से हम बना दो 

हम से हम राज बना दो 


कुछ दिन या महीने का नहीं 

ज़िन्दगी भर का हमसफर बना दो 

पहली नहीं तो आखिरी मोहब्बत बना दो। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance