STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Abstract Inspirational

भूमि

भूमि

1 min
350

भूमि है धरती है

धरा है धारिणी है


घर बने तो भूमि पूजन

पूरा पृथ्वी पूरा जन जन 


धरा हमारी माता है

पूरा विश्व इसमें समाता है


भूमि पर होती है खेती

किसानों की परीक्षा लेती


जिसे होता मेहनत से प्यार

देती उसे अनाज अपार


भूमि के लिये करते विवाद

भाई भाई में होता फसाद


भूमि से जुड़ा है जीवन

भूमि बिन अधूरा गगन


भूमि हरियाली सबको भाती

पेड़ लगाओ बात बताती


धरती माँ के हम सब संतान

भूमि पूजन सबसे महान



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract