STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

जिंदगी और संघर्ष

जिंदगी और संघर्ष

1 min
320

जिंदगी संघर्ष का नाम 

हर पल यहाँ संघर्ष है

चाहे कितनी भी मुश्किलें आए 

जीवन में हारना नहीं

संघर्ष और जीवन को 

एक-दूसरे का पूरक कहते हैं

कभी जीवन को संघर्ष तो कभी 

संघर्ष को जीवन कहते हैं


संघर्ष ने असफलता की आग में 

हमें डालकर तपाकर सोना बना दिया

जीवन में वो तूफान आया की 

पर्वत को भी हिला दिया

जीवन के संघर्ष में नदियों कि तरह

निरंतर बहता रहा हूँ

इसलिए जीवन में उम्मीदों का 

अथाह सागर बना दिया


राहों में पड़े कंकड़ 

कभी यहाँ चुभते कभी वहाँ चुभते

कदम चलते रहे रुके नहीं 

तभी तो हमने इतिहास बना दिया

हर रात एक किताब है

 और किताब में लिखी कहानी ने

सवेरा होने पर दिया मौका 

हर ख्वाब को हकीकत बना दिया


क्षण- क्षण बीत रहा जीवन में 

कुछ पाने की होड़ है

वर्तमान में सब पाने के लिए 

असफलता को भी गले लगा लिया

मंजिल पाने की तलाश में 

सफलता के गीत गुनगुनाते रहे


गीतों ने जीवन की हर स्थिति में 

हमें अनुकूल बना दिया

संघर्ष भरी जिंदगी में 

असफलता तो जरूर मिली

और इसी असफलता ने

 जीवन को सफल बना दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract