STORYMIRROR

niranjan niranjan

Tragedy

4  

niranjan niranjan

Tragedy

भूखे लोगों की दास्तां

भूखे लोगों की दास्तां

1 min
278


जिनका पेट भरा हो उनको,

     भूख नजर कहां आती है।

भूख क्या होती है उनसे पूछो,

     जिनके बच्चे भूखे सोते हैं।


पहन के खादी बनके गांधी,

     फिर जनता में आते हैं।

हाथ जोड़कर उनसे ,

        वोट चुरा ले जाते हैं।

फिर होती है जयकार उनकी,

      उनको गरीब नजर कहां आते हैं।


खुद खाते हैं काजू गोटा,

  उनको भगवान भरोसे छोड़ा जाता है।

खा जाते हैं सारा कोटा,

   जो उनके नाम से मिलता है।

फिर उनसे पूछा जाता है,

    अब भरपेट सो जाते हो।

जुबान नहीं निकलती है उनकी,

   सिर्फ गर्दन हिलाई जाती है।

जो सोते हैं भरपेट उनको, भूख नजर कहां आती है

  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy