STORYMIRROR

niranjan niranjan

Abstract

4  

niranjan niranjan

Abstract

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

1 min
265

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। 

अपने अधिकारों से, 

अपने जज्बातों से, 

अपने सम्मान में। 


मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। 

जीत सकती हूं, इस जहां को।

अब मैं अबला नहीं, अब मैं सबला हूं। 

हर कदम मिलाकर चलती हूं। 

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। 


मैं लड़ सकती हूं, गलत धारणाओं से। 

मैं लड़ सकती हूं लोगों के रीति- रिवाजों से। 

मैं लड़ सकती हूं, अपने अपमानो से। 

मैं लड़ सकती हूं, अपने अरमानों से।

मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract